फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Buddhist circuit Blocked

भुगतान में मनमानी पर बौद्ध परिपथ किया जाम

Thu, 15 Dec 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Buddhist circuit Blocked
बाधित रहा आवागमन - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद बैंक की इकौना शाखा में भुगतान में खाता धारकों के साथ भेदभाव के खिलाफ गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बौद्ध परिपथ जाम कर दिया। उन्होंने शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और एसडीएम इकौना को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के चलते बौद्ध परिपथ पर आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। 
विज्ञापन


पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद बैंक से भुगतान मिलने में खाता धारकों को काफी परेशानी हो रही है। इस बीच इलाहाबाद बैंक शाखा इकौना के प्रबंधक पर खाता धारकों के साथ भुगतान में भेदभाव करने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक अपने परिचितों को उनकी सुविधा अनुसार भुगतान किया जा रहा लेकिन आम ग्राहकों को दो हजार रुपये मिलने भी मुश्किल हो रहे हैं।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध लोगों ने भाकियू (टिकैत) के बैनर तले बौद्ध परिपथ जाम कर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी किया। यातायात अवरुद्ध होने पर पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम इकौना रमाकांत वर्मा ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग के संबंध में एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक बौद्ध परिपथ पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान कैलाश नाथ शुक्ल, सोम शर्मा, शिवकुमार, लालता यादव, ननके, विनोद, अयूब, जयकरन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed