फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   brutal murder of woman who came to her daughter house in Bahraich Police investigating

Bahraich News: मुंह में कपड़ा ठूंसा... फिर निर्ममता से मारा, फसल अवशेष से ढकी मिली बेटी के घर आई महिला की लाश

Fri, 02 May 2025 04:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 May 2025 04:15 PM IST
सार

बहराइच में बेटी के घर आई महिला की लाश फसल अवशेष से ढकी मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
brutal murder of woman who came to her daughter house in Bahraich Police investigating
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बेटी के घर आई महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। शव फसल अवशेष से ढका मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। सुबह लहूलुहान शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए। 

विज्ञापन


नानपारा कोतवाली क्षेत्र के सिक्खनपुरवा डिहवा निवासी सीमा (40) ने अपनी बेटी पूजा का विवाह खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर में किया था। कुछ दिन पहले सीमा का नाती छत से गिर गया था। इसकी जानकारी होने पर एक सप्ताह पूर्व सीमा नाती को देखने बेटी के घर आई थी। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव से 500 मीटर दूर बने भूसा रखने की झोपड़ी में मिला। 
विज्ञापन


सीमा का शव फसल अवशेष से ढका था और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी जयदीप दुबे फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। सीओ डीके श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार प्रेमी के साथ जा चुकी हैं मां: बेटी पूजा

सीमा की हत्या किसने की इस राज से तो अभी पर्दा नहीं उठा है, लेकिन मृतका की बेटी पूजा ने नए तथ्य बताए हैं। पूजा ने बताया कि उनकी मां सीमा तीन बार निबिया निवासी प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी हैं। एक सप्ताह पूर्व उनके घर आने से पहले भी वह प्रेमी राजेश के घर ही थीं। वहीं से उसके घर आई थीं।

गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म

सीमा का खून से लथपथ शव मिलने के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीण प्रेमी द्वारा हत्या की पटकथा लिखने की बात कह रहे हैं तो वहीं कुछ परिवार के लोगों द्वारा हत्या करने की चर्चा कर रहे हैं।

शव के पास मिला अंगौछा बन सकता है अहम कड़ी

सीमा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी निर्मम हत्या की गई। इसके बाद उसका शव फसल अवशेष से ढक दिया गया था। वहीं पास में ही एक सफेद रंग का अंगौछा पड़ा मिला है। ग्रामीण अंगौछे को हत्याकांड के खुलासे में अहम कड़ी मान रहे हैं।



सीओ महसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed