{"_id":"6a3e429f4652de71460f4414","slug":"brutal-murder-of-a-young-man-in-bahraich-killers-severed-his-genitals-and-inflicted-severe-wounds-on-his-body-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में युवक की नृशंस हत्या, गुप्तांग काटने के साथ ही हत्यारों ने शरीर पर किए गंभीर जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में युवक की नृशंस हत्या, गुप्तांग काटने के साथ ही हत्यारों ने शरीर पर किए गंभीर जख्म
Fri, 26 Jun 2026 02:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बौंडी (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, बौंडी (बहराइच)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:43 PM IST
सार
शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को गांव से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर एक युवक का नग्न अवस्था में शव दिखाई पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का गुप्तांग किसी धारदार हथियार से काट दिया गया है। इसके साथ ही उसकी पीठ समेत शरीर के कई स्थानों पर गंभीर जख्म हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर एकत्र हुए ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजा रेहुआ गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव क्षतविक्षत हालत में खेत में पड़ा मिला। हत्यारों ने युवक के गुप्तांग को काटने के साथ ही उसके शरीर पर गंभीर जख्म भी कर दिए हैं। युवक की नृशंस हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों द्वारा उसकी किसी के साथ दुश्मनी न होने की बात की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
राजा रेहुआ गांव निवासी सोनू वर्मा (30) बृहस्पतिवार की शाम छह बजे अपनी पत्नी गुड़िया से मवेशियों के लिए चरी काटने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात वापस न आने पर गुड़िया व अन्य परिजनों ने गांव में सोनू की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान वह भी सोनू के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को गांव से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर एक युवक का नग्न अवस्था में शव दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान सोनू के रूप में की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक का गुप्तांग किसी धारदार हथियार से काट दिया गया है। इसके साथ ही उसकी पीठ समेत शरीर के कई स्थानों पर गंभीर जख्म हैं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की नृशंस हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन