फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brother and sister who came to their maternal grandfather's house were attacked by a jackal and are seriously injured.

Bahraich News: नाना के घर आए भाई-बहन पर सियार का हमला, गंभीर

Tue, 05 May 2026 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister who came to their maternal grandfather's house were attacked by a jackal and are seriously injured.
सियार के हमले में घायल भाई बहन।
बहराइच/चित्तौरा। बनियाहारी गांव में मंगलवार सुबह गांव के बाहर तालाब के किनारे खेल रहे सगे भाई-बहन पर सियार ने हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के दौड़ने पर सियार बच्चों को छोड़ झाड़ियों की ओर भाग गया। सियार के हमले में दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के रहने वाले भाई-बहन सरवन गुप्ता (07) और मुस्कान (11) कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम बनियाहारी में अपने नाना के यहां घूमने आए थे। मंगलवार सुबह दोनों-भाई बहन घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास खेल रहे थे। इसी दौरान तालाब के किनारे झाड़ियों में छिपे एक सियार ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों बच्चों की चीख सुन आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उनकी ओर दौड़े। ग्रामीणों के पास पहुंचते ही सियार बच्चोंं को छोड़कर भाग गया। सियार के हमले से सरवन के चेहरे व सिर में गंभीर जख्म हुए हैं, जबकि बहन मुस्कान के पैर और पीठ में जख्म हुए हैं। सरवन की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed