{"_id":"6772ec0623bbacaad4098e25","slug":"broken-drains-become-a-problem-dirty-water-flowing-on-the-road-bahraich-news-c-98-1-slko1011-124702-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: टूटी नालियां बनी मुसीबत, सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: टूटी नालियां बनी मुसीबत, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Tue, 31 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के घोसिनबाग मोहल्ले में मार्ग पर भरा पानी।
बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच के मोहल्ला घोसिनबाग में समस्याओं की भरमार है। नालियों के टूटने से गंदा पानी जहां सड़कों पर बह रहा है तो वहीं कई नालियां चोक हैं। यही नहीं मोहल्ले की सड़कों पर भी गड्ढों की भरमार है। इससे मोहल्लावासी परेशान हैं और सड़क पर उतरने की तैयारी में है।
एक ओर सरकार जहां नगर पालिका व नगर पंचायतों में विकास की बयार बहने का दावा कर रही है तो वहीं सरकार के मातहत ही इसे पलीता लगा रहे हैं। इसका एक उदाहरण घोसिनबाग मोहल्ले में में देखने को मिल रहा है। जहां मोहल्ले में प्रवेश करते ही सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी स्वागत करता है। यही नहीं जगह-जगह फैली गंदगी से आती दुर्गंध भी परेशान कर रही। मोहल्ले की सड़कें भी जर्जर हैं और सफाई न होने से नालियां चोक हैं। इससे मोहल्लावासी संक्रामक बीमारियों के फैलने को लेकर लोग आशंकित हैं। स्थानीय निवासी राकेश पाठक ने बताया कि नगर पालिका को टैक्स हम देते हैं लेकिन विकास शून्य है। वहीं निखिल पासवान ने नालियों की सफाई न होने व गंदे पानी की समस्या से परेशानी की बात कही। डॉ. प्रवेश मिश्रा, सुरेश दूबे, यश सिंह, ऋषभ गौतम, आदित्य, शिवराज आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। मजबूरन मोहल्लेवासियों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।