फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Breaking fast after seeing the moon, prayed for husband's well being

चांद देख तोड़ा व्रत, पति की सलामती की मांगी दुआ

Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Breaking fast after seeing the moon, prayed for husband's well being
बहराइच में रविवार को जोशियापुरा में मकान में करवाचौथ पर पूजा करतीं नीलू साहू, प्रतिभा गांधी व अनी - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अखंड सुहाग की मंगलकामना के साथ रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ पूरा किया। पति की दीर्घायु के लिए पत्नी ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर देर शाम को चांद का दीदार करने के बाद व्रत खोला। करवाचौथ पर्व की रौनक दिनभर बाजार में बनी रही। ब्यूटी पार्लर व कॉस्टमेटिक दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व पर रविवार को अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। दिनभर घर में चारों ओर उल्लास छाया रहा। घरों व मंदिरों में भव्य सजावट रही। घर में शाम को होने वाली पूजा-अर्चना की तैयारियां होती रहीं। सुहागिन महिलाओं ने कथा सुनी। करवा माता और चांद का पूजन किया। शाम होते ही चांद निकलने के बाद छलनी की ओट से चांद को निहार कर पिया का दीदार किया। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद भगवान शिव, पार्वती, कार्तिकेय व गणेश जी की पूजा की। अखंड सुहाग व परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सुहागिनों ने पति और घर के बड़े बुजुर्गों का पैर पकड़कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

करवाचौथ पर दिया उपहार
पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखने वाली पत्नियों को उनके पति ने भी उपहार देकर खुश किया। रविवार को सोने की चेन, अंगूठी व नथुनी की खूब खरीददारी हुई। शाम को पारण करने के बाद पति ने पत्नियों को उपहार देकर उनके चेहरे की रौनक बढ़ा दी। उपहार पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग से किया दीदार
करवाचौथ का व्रत रखने वाली कई सुहागिन महिलाओं के पति बाहर कमा रहे हैं। वह करवाचौथ पर नहीं आ सके। ऐसे में पत्नियों ने वीडियो कॉल करके अपने चांद का दीदार किया और उसके बाद पारण किया।

बाजार में रही चहल-पहल
करवाचौथ पर्व को लेकर रविवार को सुबह से ही बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने दोपहर तक खूब खरीददारी की। उसके बाद शाम को गिफ्ट की जमकर खरीदारी हुई। चंद्रमा निकलने से पहले बाजार में चहल-पहल बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed