फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Branch builds person

व्यक्ति का निर्माण करती है शाखा

Sun, 09 Feb 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Branch builds person
बहराइच के केडीसी मैदान में रविवार को आयोजित आरएसएस के शाखा कुंभ कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के किसान डिग्री कालेज में रविवार को आरएसएस नगर इकाई की ओर से शाखा कुंभ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक रहे। शाखा कुंभ में कैबिनेट मंत्री के अलावा विधायक व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

किसान डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित शाखा कुंभ के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल रहे। उन्होंने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 94 वर्ष में उस दुष्कर कार्य को कर दिखाया जो असंभव था। संघ ने जो भी कार्य हाथ में लिया, उसे पूरा किया। चाहे राम सेतु हो या श्रीराम जन्म भूमि का उद्धार।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ का मूल कार्य शाखा है और शाखा के द्वारा ही दुनिया के बड़े से बड़े कार्य संघ के स्वयंसेवकों ने पूरे किए। उन्होंने कहा कि शाखा व्यक्ति का निर्माण करती है और आज समाज को संस्कारित राष्ट्रभक्त व्यक्ति की ही आवश्यकता है। प्रांत प्रचारक ने कहा संघ की स्थापना नागपुर में विजयादशमी के दिन सन 1925 में हुई थी। आज पूरे देश में 57 हजार स्थानों पर 60 से 65 लाख लोग निश्चित स्थान और निश्चित समय पर शाखा में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्वयंसेवकों को अपना चरित्र सदैव उच्च रखना चाहिए और 24 घंटे समाज के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह भूपेंद्र ने किया। इस मौके पर जिला संघ चालक कृष्णानंद, सह नगर संघ चालक अर्जुन कुमार, दिलीप, जिला प्रचारक राहुल, नगर प्रचारक पंकज, सह प्रांत संपर्क प्रमुख हनुमान प्रसाद, विभाग कार्यवाह अंबिका प्रसाद, सह जिला कार्यवाह पंकज गिरि, जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, रमेश पाठक, सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा, विधायक अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, हनुमान प्रसाद शर्मा, निशंक त्रिपाठी, गौरव वर्मा, बृजेश पांडेय, निशंक त्रिपाठी, रणविजय सिंह, बृजेश गुप्ता, श्रवण मित्तल, विजय उपाध्याय, विहिप जिलाध्यक्ष राकेश दुबे, राजकुमार सोनी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने किया योगासन
केडीसी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित शाखा कुंभ में नगर की सभी शाखाएं एक साथ लगीं। इसके बाद शाखा में होने वाले खेल मंडल के खेल, द्वंद के खेल, समता, सूर्य नमस्कार योगासन एवं प्राणायाम किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ अपनी-अपनी बस्तियों के शाखाओं में प्रतिभाग किया। मुख्य शिक्षक पुष्पम रहे। इस दौरान अमृत वचन पुनीत एवं एकल गीत अभिषेक ने प्रस्तुत किया। अंत में संघ की प्रार्थना कार्यवाह आकाश ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed