फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brahmanipura becomes free from hotspot, market buzzing

ब्राहम्णीपुरा हुआ हॉटस्पाट से मुक्त, बाजार गुलजार

Thu, 18 Jun 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Brahmanipura becomes free from hotspot, market buzzing
बहराइच। कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आने के बाद शहर के मुख्य बाजार को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। 21 दिनों के बाद ब्राहम्णीपुरा मोहल्ला हॉटस्पॉट मुक्त हुआ है। इसके बाद गुलजार हो गई है। वहीं कैसरगंज के मुड़का गांव को भी हॉटस्पॉट मुक्त करते हुए ग्रीन जोन का दर्जा दे दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के ब्राहम्णीपुरा मोहल्ले में दिल्ली से आया एक युवक 21 दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद प्रशासन ने घंटाघर के मुख्य बाजार समेत 250 मीटर परिक्षेत्र को हॉटस्पॉट बना दिया था। हॉटस्पॉट बनाए जाने के कारण मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद हो गई थी।
विज्ञापन

युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने बुधवार की रात ब्राहम्णीपुरा मोहल्ले को हॉटस्पॉट से ग्रीन जोन में शामिल कर दिया है। गुरुवार को जब मुख्य बाजार खुला दिखाई दिया तो लोगों को राहत मिली। बाजार की दुकानें खुलने से रौनक भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैसरगंज तहसील क्षेत्र के मुड़का गांव को भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट बना दिया गया था। मरीज की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार ने उसे भी ग्रीन जोन का दर्जा दे दिया है। रास्तों मेें लगाई गई बैरिकेडिंग पूरी तरह खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed