{"_id":"6ad662a097f21898df045747","slug":"boy-sexually-assaulted-while-returning-from-durga-puja-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158915-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे बालक से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे बालक से दुष्कर्म
विज्ञापन
फखरपुर। एक गांव में दुर्गा प्रतिमा देखकर लौट रहे बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 16 अक्तूबर की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
परिजनों के अनुसार, बालक दो अन्य बच्चों के साथ दुर्गा प्रतिमा देखने गया था। लौटते समय रास्ते में केले के बाग में जमीन पर पड़ा केला उठाने के लिए वह अंदर गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया। साथ मौजूद अन्य बच्चे वहां से घर भाग गए। घर पहुंचने पर बालक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को दोबारा गांव जाने पर बालक ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।