{"_id":"db937c05f4356159385e387977cfa4ba","slug":"boy-got-the-electric-shock-from-handpump-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में उतरा करंट, किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप में उतरा करंट, किशोर की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 07 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला घोसियाना निवासी एक किशोर मंगलवार सुबह घर में लगे हैंडपंप पर पानी पीने के दौरान करंट की चपेट में आ गया।
उसे तत्काल नेपालगंज नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
घोसियाना निवासी सलमान (15) पुत्र नन्हें, मंगलवार सुबह आठ बजे आंगन में लगे हैंडपंप पर पानी पीने गया। जब वह हैंडपंप चला रहा था तभी टुल्लू पंप से हैंडपंप में करंट उतर आया और वह उससे चिपक गया।
सलमान की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो उन्हें भी हैंडपंप के निकट झटका महसूस हुआ। किसी तरह सलमान को हैंडपंप से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन हालत गंभीर देखकर परिवारीजन सलमान को तत्काल नेपालगंज नर्सिंगहोम ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।