{"_id":"6ac69247bf2ccd0fc903b8a4","slug":"boy-and-girl-injured-in-dog-attacks-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158165-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कुत्तों के हमलों में बालक व बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कुत्तों के हमलों में बालक व बालिका घायल
विज्ञापन
कुत्तों के हमलों में घायल मासूम।
बहराइच। जिले में मंगलवार और बुधवार को कुत्ते के हमले में बालक और बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।
फखरपुर के ठुड्डी निवासी फयान (7) बुधवार दोपहर घर के सामने खेल रहा था। तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और हाथ को जबड़े में दबोच लिया। चीख सुनकर मां हसीना बाहर आईं और ग्रामीणों की मदद से कुत्ते को भगाया। हमले में फयान के शरीर पर गंभीर जख्म हो गए। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए।
वहीं, नानपारा के जगदीश नगर निवासी काजल (10) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। कुत्ते के हमले में उसके हाथ में गंभीर जख्म हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।