{"_id":"67a508b4c90567a9d903ac7c","slug":"boy-and-girl-injured-in-dog-attacks-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-126371-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कुत्तों के हमलों में बालक व बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कुत्तों के हमलों में बालक व बालिका घायल
Fri, 07 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बालक व बालिका पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। जब्दी गांव निवासी हकीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी 10 वर्षीय बेटी साकिया घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां कुत्ते आए और उसपर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने डंडा लेकर कुत्तों को भगाते हुए बेटी की जान बचाई। वहीं, अहलिया गांव निवासी अखिलेश ने बताया कि उनका 10 वर्षीय छोटा भाई सतीश खेत में घास काटने गया था। इसी दौरान वहां आए कुत्ते ने भाई पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों के परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी में तैनात डाॅ. शहीर इस्लाम ने बताया कि बच्चों का उपचार किया जा रहा है, हालत खतरे से बाहर है ।