फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   botheration on death of newly born baby

प्री मेच्योर डिलेवरी के दौरान नवजात की मौत, हंगामा

Fri, 04 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
botheration on death of newly born baby
बहराइच। महिला अस्पताल के निकट स्थित नर्सिंगहोम में खैरीघाट निवासी महिला का शुक्रवार को डिलेवरी करवाया गया। इस दौरान नवजात की मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने चिकित्सक पर नवजात को मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया। ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उधर चिकित्सक ने भी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी बबलू सिंह पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर दो दिन पूर्व जिला मुख्यालय ले गया था। उसने कोतवाली नगर के महिला अस्पताल के निकट एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में पत्नी को भर्ती करा दिया। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र के जरिये उसका कहना है कि पत्नी प्रसव के लिए प्री मेच्योर थी। इसके बावजूद चिकित्सक डॉ. बलजीत कौर ने प्रसव करा दिया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इस पर सभी ने चिकित्सक पर काफी मात्रा में रुपये देने के बाद भी प्री मेच्योर डिलेवरी करवाने और पैसे की बर्बाद करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही बच्चे की मौत का आरोप चिकित्सक पर लगाया। काफी संख्या में बबलू सिंह के समर्थक नर्सिंगहोम पहुंच गए। सभी ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। परिवारीजनों ने चिकित्सक पर केस दर्ज कराने की मांग की है।

खालसा नर्सिंगहोम के चिकित्सक डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पिपरिया गांव निवासी बबलू सिंह पत्नी को लेकर दो दिन पूर्व ले आए। शाम को 4.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 8.25 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सामान्य प्रसव कराया गया। बच्चे ने गर्भ के दौरान ही गंदा पानी पी लिया। इस पर उसे विशेषज्ञ चिकित्सक के यहां दिखाने की सलाह दी। महिला की मामी व भाई ने पास के एक हास्पिटल में नवजात को भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस पर सभी अस्पताल में आकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed