फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Booking suspended for 57,034 LPG connections in the district.

Bahraich News: जिले में 57034 एलपीजी कनेक्शनों पर बुकिंग बंद

Tue, 13 Oct 2026 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Booking suspended for 57,034 LPG connections in the district.
बहराइच। जिले में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 57034 घरेलू एलपीजी कनेक्शनों पर बुकिंग बंद कर दी गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश के तहत एक अक्तूबर से यह सख्ती लागू की गई है। हालांकि, ई-केवाईसी कराने पर दोबारा इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन


जिले में इंडियन आयल, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम गैस कंपनियों के 71 एजेंसियों पर 8,79,194 कनेक्शन पंजीकृत हैं। इनमें से 8,22,160 उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी कराई है। अभी भी 57034 घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसके चलते इनकी बुकिंग बंद कर दी गई है। अब इन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा, ऊपर से महंगे दाम में सिलेंडर रिफिल कराना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गैस मंत्रालय के निर्देशों के तहत ई-केवाईसी पूरी कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों पर रोक लगाना तथा पात्र परिवारों तक सब्सिडी का लाभ पहुंचाना है। संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ही घरेलू गैस बुकिंग का लाभ मिल सकेगा। डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिन गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है। उन्हें अपनी एजेंसी पर जाकर कार्रवाई पूरी कराना चाहिए। संबंधित गैस एजेंसी के अलावा कहीं और ई-केवाईसी नहीं हो सकेगी। ई-केवाईसी के बाद सुविधाएं पहले की तरह मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनीवार लंबित ई-केवाईसी
कंपनी- एजेंसी कनेक्शन लंबित ई-केवाईसी
आईओसीएल 32 338292 28131
बीपीसीएल- 26 294946 18051
एचपीसीएल 13 245956 10832
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed