फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Body elections: Bahraich people are lagging behind in voting

निकाय चुनाव : मतदान में बहराइच वाले फिर रहे फिसड्डी

Fri, 05 May 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Body elections: Bahraich people are lagging behind in voting
- वर्ष 2017 में भी सदर के मतदाता अपने मताधिकार को लेकर थे उदासीन
विज्ञापन

- रिसिया नगर पंचायत के मतदाता वोटिंग के मामले में हमेशा से अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। निकाय चुनाव में मतदान को लेकर शहर की नगर पालिका के मतदाता इस बार भी फिसड्डी साबित हुए। नगर पालिका नानपारा व रिसिया नगर पंचायत के मतदाता फिर अव्वल हुए। हालांकि वह मतदान के अपने पिछले आंकड़े को नहीं छू पाए। हालांकि जरवल नगर पंचायत के मतदाताओं ने पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि नवसृजित कैसरगंज नगर पंचायत के मतदाताओं ने 68 प्रतिशत से अधिक मतदान कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

जिले में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान जिले में मतदान का प्रतिशत पिछले निकाय चुनाव से कम रहा। सदर नगर पालिका के मतदाताओं ने वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव की भांति इस बार भी चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जबकि रिसिया नगर पंचायत व नानपारा नगर पालिका के मतदाता भी अव्वल श्रेणी में पास होने के बाद भी पिछले चुनाव की तरह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। यहां मतदान का प्रतिशत पिछले बार से कम दर्ज हुआ। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में दो नगर पालिका व दो नगर पंचायत ही थी। सीमाविस्तार के बाद इस बार जिले में छह नगर पंचायतों में चुनाव हुए हैं। पिछले निकाय चुनाव में जिले की दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में मतदान का प्रतिशत 54.80 प्रतिशत था, जो इस बार दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों को मिलाकर 52.97 प्रतिशत ही रहा।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में मतदान
निकाय-----------मतदान प्रतिशत

नपाप बहराइच-----51.38 प्रतिशत
नपाप नानपारा------63.67 प्रतिशत
नपं रिसिया--------72.23 प्रतिशत
नपं जरवल--------65.53 प्रतिशत

वर्ष 2023 में निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत
निकाय----------मतदान प्रतिशत

नपाप बहराइच-----45.94

नपाप नानपारा------58.99
नपं रिसिया--------66.93
नपं जरवल--------61.60
नपं पयागपुर-------63.78
नपं कैसरगंज------68.36
नपं मिहींपुरवा------58.62
नपं रूपईडीहा------53.26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed