फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Boat from New Zealand agreed for tourists

पर्यटकों के लिए तैयार हो गई न्यूजीलैंड से मंगाई बोट

Sat, 19 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Boat from New Zealand agreed for tourists
कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में पर्यटकों के लिए तैयार न्यूजीलैंड की बोट। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट में पर्यटकों को बोटिंग कराने के लिए लाई गई न्यूजीलैंड की बोट लगभग 15 दिनों से खराब थी, जिससे जंगल में सैर सपाटे को आने वाले पर्यटकों को बोटिंग का आनंद नहीं मिल पा रहा था। मुंबई से इंजीनियर की टीम कतर्नियाघाट पहुंची और बोट को दुरुस्त कर दिया गया। अब पुन: पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी किनारे पहुंचने वाले पर्यटकों को बोटिंग कराने के लिए वन विभाग की ओर से न्यूजीलैंड से बोट मंगाई गई थी। पर्यटन सत्र शुरू होने के माह भर बाद ही इस नाव का इंजन खराब हो गया। इससे कतर्निया जाने वाले पर्यटकों को बोटिंग का आनंद नहीं मिल रहा था। लगभग 15 दिनों से बोट का इंजन खराब था। एक बोट से ही पर्यटकों को गेरुआ नदी की सैर कराई जा रही थी। इससे पर्यटकों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ रहा था। इसकी सूचना विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को दी गई। वन निगम के व्यवस्थापक डेविड सिंह ने बताया कि इंजीनियर की टीम ने कतर्नियाघाट पहुंचकर इंजन को दुरुस्त कर दिया है। शनिवार से न्यूजीलैंड की बोट पर्यटकों को बोटिंग कराने के लिए पुन: शुरू हो गई है। कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटक बोटिंग का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद न्यूजीलैंड से मंगाई गई बोट है। इससे वन निगम को भी आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed