फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Board exam from 87 centers from today

87 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आज से

Mon, 17 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Board exam from 87 centers from today
बहराइच। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 54696 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम ने पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों को छह जोन और नौ सेक्टरों में बांटा है।
विज्ञापन

सभी सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वेबकास्टिंग के माध्यम से हर परीक्षा केंद्र पर पैनी नजर रखी जाएगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान बनाने का काम सोमवार को जारी रहा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 87 परीक्षा केंद्रों को छह जोन व नौ सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन व सेक्टर के लिए एक-एक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के सभी 87 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। जनपद में परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए छह सचल दल गठित किये गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिषदीय परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 87 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकार्डर और राउटर लगाये जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सभी उपकरण क्रियाशील भी हैं।
उन्होंने बताया कि सामान्य चुनाव की तरह जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी के लिए जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी परिसर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय में कंट्रोल रूम और मानीटरिंग सेल का संचालन शुरू कर दिया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम व मॉनीटरिंग सेल से जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों का सफलतापूर्वक लाइव परीक्षण भी कर लिया गया है।
इसके अलावा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र के लिए आवंटित परीक्षार्थी संख्या के सापेक्ष व केंद्र व्यवस्थापक की मांग के आधार पर कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था कर दी गई है।
डीआईओएस ने बताया कि जिले के 85 परीक्षा केंद्रों पर जहां शासनादेश के अनुसार बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा प्रदान की गई है, वहीं शासन द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात कर दिये गये हैं।
डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्र करने के लिए दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। एक संकलन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गेंदघर मैदान बहराइच और दूसरा सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा में बनाया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा निर्धारित किये गए 87 परीक्षा केंद्रों के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। संवेदनशील परीक्षा केंद्र अवध बिहारी मेमोरियल इंटर कॉलेज भवनियापुर के लिए सीडीपीओ नगर, कैम्ब्रिज इंटर कॉलेज खसहा मोहम्मदपुर के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी तथा नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के लिए सीडीपीओ मिहींपुरवा को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed