{"_id":"56ec26894f1c1bca3b8b486f","slug":"block-pramukh-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण कर ब्लॉक प्रमुखों ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण कर ब्लॉक प्रमुखों ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
चित्तौरा में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख फहीमा शेरवानी को शपथ ग्रहण कराते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जनपद के 14 विकासखंडों में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को नामित अधिकारियों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी विकासखंडों के 1600 बीडीसी को भी नवनिर्वाचित प्रमुखों ने शपथ दिलाई। पहली बैठक करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा भी की गई।
विकासखंड कैसरगंज में ब्लॉक प्रमुख ज्योति यादव को एसडीएम जेपी सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विकासखंड चित्तौरा परिसर में एसडीएम सदर बच्चेलाल ने ब्लॉक प्रमुख फहीमा शेरवानी को पद की शपथ दिलाई।
नवाबगंज में नलकूप के अधिशासी अभियंता जावेद वसीम ने ब्लॉक प्रमुख बबली को शपथ दिलाई। हुजूरपुर में डीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने प्रमुख विजय शेखर सिंह को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
मिहींपुरवा में उपनिदेशक कृषि अनिल सागर ने प्रमुख अयोध्या सिंह, विशेश्वरगंज में जल निगम के अधिशासी अभियंता आरबी राम ने प्रमुख राना अगम सिंह और शिवपुर में जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन ने प्रमुख कल्पना मंडल को शपथ दिलाई।
बलहा में साफिया रानी को एसडीएम नानपारा अमिताभ यादव ने शपथ दिलाई। जरवल में समारोह में सहायक निदेशक रेशम एके सिंह ने ब्लॉक प्रमुख नूरहुसैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पयागपुर में जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार ने जगरानी देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। फखरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने ब्लॉक प्रमुख सुधा सिंह को शपथ ग्रहण दिलाई।
रिसिया में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह ने प्रमुख सिराज अहमद को शपथ दिलाई। तेजवापुर में प्रमुख पेशकार राव को डीसी मनरेगा वीरेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई।
महसी में जिला समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह ने प्रमुख कृष्णावती को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी ब्लॉक प्रमुखों ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।