फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BLO will collect the details of young voters door-to-door

बीएलओ डोर-टू-डोर जुटाएंगे युवा वोटरों का ब्योरा

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BLO will collect the details of young voters door-to-door
बहराइच के महिला डिग्री कालेज में रविवार को लगे मतदाता पुनरीक्षण शिविर में बीएलओं को फार्म भरकर द? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभियान में लोगों ने बढ़चढ़ कर अपने नाम को बढ़वाया और सही करवाने के लिए पर्चा भरा। रिसिया के मतदान केंद्र से दो बीएलओ गायब रहे। सुपरवाइजर ने इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं अभियान की जमीनी हकीकत को परखने के लिए डीएम ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो बीएलओ का कार्य बेहतर दिखने पर डीएम ने सम्मानित किया। डीएम ने सभी बीएलओ को डोर-टू-डोर जाकर युवा मतदाताओं का ब्योरा जुटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील सदर के मतदान केंद्र महाराज सिंह इंटर कॉलेज, अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय अमीनपुर नगरौर, संविलियन विद्यालय बेगमपुर, श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा, सहादत इंटर कॉलेज नानपारा व प्राथमिक विद्यालय चरसंडामाफी का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की जमीनी हकीकत को परखा। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक बीएलओ केंद्र पर रहकर पुनरीक्षण कार्य की जिम्मेदारी का निर्वहन करें तथा दूसरा बीएलओ गांव में घर-घर जाकर लोगों को पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी प्रदान करें युवा वोटरों का ब्योरा जुटाएं।
विज्ञापन

जिससे अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। मतदान केंद्र सहादत इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन करने पर जिलाधिकारी ने पाया कि यहां पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी अंकुश श्रीवास्तव व पल्लवी त्रिपाठी द्वारा शानदार ढंग से कार्य किया गया है। दोनों बीएलओ द्वारा दिव्यांगजन, वरिष्ठ व अन्य वर्ग के मतदाओं को पंजिका पर सूचीबद्ध किया गया है। जिलाधिकारी ने सराहनीय कार्य के लिए बीएलओ अंकुश श्रीवास्तव व पल्लवी त्रिपाठी को पुरस्कृत किया। डीएम ने तीसरे बीएलओ राकेश कुमार तेली को कार्यों में सुधार लाये जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, तहसील सदर राज कुमार बैठा, तहसीलदार नानपारा अमरकांत वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बीएलओ रहे नदारद
रिसिया में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर बीएलओ की तैनाती की गई है। रिसिया के चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में तीन बीएलओ पूजा त्रिवेदी, ज्योति यदुवंशी व अर्चना वर्मा की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन ज्योति यदुवंशी व अर्चना वर्मा नहीं आई। सुपरवाइजर जितेद्र मिश्रा ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।

घोषित की गई विशेष तिथि
18 वर्ष पूरा होने वाले सभी लोग पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। आयोग द्वारा विशेष अभियान के लिए तिथियों 07, 13, 21 व 27 नवंबर को घोषित किया गया है। सभी बूथ लेवल अधिकारी पदाभिहित अधिकारियों के साथ बूथ पर उपस्थित रहकर लोगों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने, डिलीशन, स्थान परिवर्तन के लिए प्रपत्र प्राप्त करेंगे। -डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed