फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Blacklist of two centers

दो केंद्रों को काली सूची में डालने की संस्तुति

Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Blacklist of two centers
परीक्षा का जायजा लेते उड़ाका दल - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। मंगलवार को प्रेमादेवी जगतराम इंटर कॉलेज और सीमांत इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान डीएम को बड़े पैमाने पर अव्यवस्थाएं मिलीं, जिससे दोनों परीक्षा केंद्रों को काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक हटा दिए गए हैं। उधर, सीमांत इंटर कॉलेज में विषय शिक्षक के अलावा चार अतिरिक्त लोग मौजूद मिले। वहीं एक कक्ष निरीक्षक को भी हटाया गया। जबकि विभिन्न केंद्रों पर 180 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले के 121 केंद्रों पर चल रही है। डीएम अजयदीप सिंह ने मंगलवार को परीक्षा केंद्र प्रेमादेवी जगतराम इंटर कॉलेज रग्घूपुरवा का मुआयना किया। यहां कक्ष संख्या सात, आठ और नौ में छात्राएं नकल करतीं मिलीं।
विज्ञापन


वहीं, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी अभिलेख की जांच के दौरान पता चला कि परीक्षा केंद्र प्रबंधन द्वारा छह प्राथमिक शिक्षकों के तथ्यों को छिपाते हुए अतिरिक्त शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी से निर्गत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति की है। वहीं, सीमांत इंटर कॉलेज रुपईडीहा के निरीक्षण में भौतिक विज्ञान का परीक्षा होने के बावजूद विषय शिक्षक किशोर कुमार यादव कक्ष संख्या 26 में ड्यूटी करते मिले। जबकि अनाधिकृत तरीके से परीक्षा केंद्र परिसर में अनिल कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, पवन कुमार और परवीन सिद्दीकी मिलीं। इस पर चेतावनी देते हुए यहां भी केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई है।

उधर, सत्य साईं इंटर कॉलेज परसोहना महसी के निरीक्षण में डीएम को प्राथमिक विद्यालय बदरका के सहायक अध्यापक राममूरत त्रिपाठी मिले। जिलाधिकारी ने बताया कि राम मूरत त्रिपाठी ने केंद्र व्यवस्थापक के बदले जाने पर कार्यालय में उपस्थित होकर आपत्ति जताई थी। ऐसे में उनकी भूमिका संदिग्ध मानते हुए ड्यूटी से हटा दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल संगीत गायन और इंटर के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी। संगीत गायन में सात छात्राएं अनुपस्थित रहीं। सिर्फ 69 छात्राओं ने परीक्षा दी।


वहीं, इंटर अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 1422 छात्र नामांकित थे। इनमें 172 छात्र अनुपस्थित रहे। 1250 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि वाणिज्य भूगोल विषय में सिर्फ एक छात्र नामांकित था। उसने परीक्षा छोड़ दी। उधर, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सभी उड़ाका दलों ने मंगलवार को छापेमारी की, लेकिन कोई भी नकलची छात्र पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed