फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Black money will be stopped from digital transactions: Minister of State

डिजिटल लेनदेन से काले धन पर लगेगी रोक : राज्यमंत्री

Fri, 14 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 14 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Black money will be stopped from digital transactions: Minister of State
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डिजी धन मेले का आयोजन हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन से कालेधन पर रोक लगेगी। मेले में बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित डिजी धन मेले में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समरस समाज की स्थापना का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैशलेस लेनदेन से काले धन पर पूरी तरह से अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन


विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने कहा कि बाबा साहब हमेशा दबे-कुचले और शोषित समाज के उत्थान के लिए संघर्षशील रहे। डीएम अजयदीप सिंह ने कहा कि हमेशा शोषित समाज के लिए संघर्ष करने वाले बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मेले में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एसएच रिजवी, प्रबंधक इलाहाबाद बैंक शैलेंद्र वर्मा, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक देव कुमार चौधरी ने कैशलेस व्यवस्था के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। भीम व यूपीआई एप के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को राजेश मौर्य ने कहा कि इफ्को के सभी केंद्रों पर स्वैप मशीन उपलब्ध है। अब किसान परेशान नहीं होंगे। शुभारंभ अवसर पर बाल शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, रवींद्रनाथ टैगोर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, जबकि प्राथमिक विद्यालय बेहटाभया के छात्रों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

कवियों ने काव्यपाठ भी किया। इस मौके पर एमएलसी हाजी मोहम्मद इमलाक खां, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट जीपी सिंह, बहराइच वन प्रभाग के आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। दोपहर में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाया गया। 


कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मेले में विभिन्न विभागों, बैंकों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने जिलाधिकारी अजयदीप सिंह, सीडीओ राकेश कुमार व एडीएम विद्या शंकर सिंह के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed