फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP workers burnt effigy of Chinese President

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

Mon, 22 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigy of Chinese President
नानपारा में चीनी सामानों को जलाकर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। लद्दाख में चीनी सेना द्वारा भारतीय जवानों पर किए गए हमले का विरोध जारी है। रविवार देर शाम नानपारा नगर में भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। सभी ने चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार करने तथा सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

पिछले दिनों चीन द्वारा की गई कायराना हरकत के विरोध का सिलसिला जारी है। रविवार देर शाम नानपारा भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि चीन की हरकत से पूरे देश में आक्रोश है। ऐसे में चीन में निर्मित वस्तुओं का सभी लोग विरोध करें।
विज्ञापन

महामंत्री विनय प्रकाश आर्य ने कहा कि उपभोक्ता सस्ते सामान का मोह छोड़कर भारतीय सामान का प्रयोग करें। मंडल प्रभारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि चीन ने पूरी तरह से धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। ऐसे में सभी को चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार करना होगा। सभा के बाद सभी ने इमामगंज चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस मौके पर आनंद रस्तोगी, अभय मदेशिया, प्रकाशवीर गुप्ता, अशोक जायसवाल, अनिल पांडेय, एपी श्रीवास्तव, हनुमान सिंह, सुशील त्रिपाठी, सचिन गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, अनुराग शर्मा व शुभम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed