फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP rallied to remove outpost in-charge in Nanpara

नानपारा में चौकी इंचार्ज को हटाने के लिए लामबंद हुई भाजपा

Sun, 07 Nov 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP rallied to remove outpost in-charge in Nanpara
बहराइच/नानपारा। बीजेपी नानपारा मंडल के मीडिया प्रभारी को चौकी इंचार्ज द्वारा लॉकअप में बंद करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नानपारा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष श्यामकरण तेकड़ीवाल ने पुलिस अधीक्षक से चौकी इंचार्ज पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उधर, नानपारा एसएचओ ने चौकी इंचार्ज को क्लीन चिट दे दी है, जबकि पीड़ित मीडिया प्रभारी का कहना है कि जब तक चौकी इंचार्ज माफी नहीं मांगेंगे, तब तक हम लड़ेंगे।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने जिलाध्यक्ष को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि मंडल के मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार श्रीवास्तव की पत्नी ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं। चार नवंबर को एक मुस्लिम महिला ब्यूटी पॉर्लर आई और अपना कार्य कराकर चली गई। कुछ देर बाद वही महिला चौकी इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह और दो सिपाहियों के साथ पुन: ब्यूटी पॉर्लर पहुंची और पुनीत श्रीवास्तव की पत्नी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी इंचार्ज ने ब्यूटी पॉर्लर की तलाशी ली और पुनीत की पत्नी से अभद्रता करने लगे। इसी बीच जब पुनीत अपनी पत्नी को लेने पॉर्लर पर आए तो उन्हें यह सब पता चला। उन्होंने चौकी इंचार्ज को अपना परिचय दिया और कहा कि महिला ने स्वयं बताया है कि उसने कई दुकानों पर खरीदारी की है, हो सकता है कि कहीं और मोबाइल छूट गया हो। इतना सुनते ही अनुराग प्रताप सिंह भड़क गए और मंडल मीडिया प्रभारी को गाली देते हुए उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। नानपारा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के कहने पर उन्हें छोड़ा गया। नगर अध्यक्ष ने पत्र में यहां तक कहा कि अगर पुलिस द्वारा संगठन कर्मियों को इसी तरह प्रताड़ित किया गया तो आने वाले दिनों में चुनाव किस हौसले से लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने दी क्लीन चिट
एसएचओ भानु प्रताप सिंह ने इस प्रकरण पर चौकी इंचार्ज को क्लीन चिट दी है। उन्होंने पत्र जारी करते हुए कहा कि दो महिलाओं द्वारा एक ब्यूटी पॉर्लर के अंदर मोबाइल फोन गुम हो जाने की सूचना पर अनुराग प्रताप सिंह हमराह मनोरमा राय के साथ जांच के लिए ब्यूटी पॉर्लर गए तथा मोबाइल गुम हो जाने के बाबत पूछताछ की। इस दौरान किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई, लेकिन कतिपय व्यक्तियों द्वारा चौकी प्रभारी पर भ्रामक और असत्य आरोप लगाकर पुलिस की छवि धूमिल की गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों का खंडन किया जाता है। हालांकि इस प्रकरण पर पुलिस का पक्ष जानने के लिए पुलिस अधीक्षक को उनके सीयूजी नंबर पर फोन मिलाया गया, तो उनका फोन नहीं उठा।

एसपी ने दिया जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
चौकी इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर दी है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हम अभी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद निर्णय लेंगे। -श्यामकरण तेकड़ीवाल, जिलाध्यक्ष, बीजेपी, बहराइच
मामला संज्ञान में नहीं
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पुलिस अधीक्षक से प्रकरण पर बात करूंगा, तभी कुछ निर्णय लुंगा। -उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीआईजी देवीपाटन रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed