फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP Mandal General Secretary's son dies in accidents, two including a student injured

Bahraich News: हादसों में भाजपा मंडल महामंत्री के बेटे की मौत, छात्र समेत दो घायल

Mon, 21 Apr 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 21 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal General Secretary's son dies in accidents, two including a student injured
रिसिया थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व जांच करती पुलिस। 
बहराइच/रिसिया। आसाम रोड पर हुसैनपुर के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बौंडी क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


रिसिया क्षेत्र के रिसिया बाजार निवासी अरविंद गुप्ता भाजपा के मंडल महामंत्री हैं। रविवार की दोपहर उनके बेटे रुद्र गुप्ता (20) अपने दोस्त सूरज लाट (18) के साथ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान आसाम रोड पर अंकुर धर्मकांटा के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में रुद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगोंं ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रुद्र के मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

वहीं, सूरज की हालत गंभीर देख उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक की हालत नाजुक
बौंडी क्षेत्र के मैला सरैया निवासी अमित पांडेय (20) रविवार दोपहर को बाइक से बाजार जा रहे थे। इस दौरान गांव के पास ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed