{"_id":"69824172a4a15b37e10ffbe4","slug":"bjp-leader-returning-from-function-attacked-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1007-143854-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर हमला, घायल
विज्ञापन
शिवपुर। मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे भाजपा नेता अनुराग मिश्रा पर सोमवार की देर रात कुछ लोगों ने मक्कापुरवा गांव पर रोककर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना खैरीघाट के ग्राम पंचायत लौकिहा निवासी अनुराग मिश्रा ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कहा कि वह तिगड़ा गांव निवासी सचिन वर्मा के यहां से एक कार्यक्रम से सोमवार की रात 11 बजे वापस लौट रहे थे। इस दौरान मक्कापुरवा चौराहे पर पहुंचने के बाद कुछ लोग उनके वाहन को रोककर गालियां देने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर अमन वर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, शिवा त्रिवेदी व कौशिक गुप्ता ने पहुंचकर बचाया। भाजपा नेता ने आशंका जताई है कि उन्होंने कुछ दिनों पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसी को लेकर हमला किया गया है। थाना खैरीघाट के एसओ आनंद सिंह ने बताया कि अनुराग की तहरीर पर गुलाम सैय्यद, पंकज वर्मा तथा अंकित वर्मा को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।