फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP leader dies in road accident

Bahraich News: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

Sun, 24 May 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 24 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
BJP leader dies in road accident
रिसिया/चित्तौरा। रिसिया के ग्राम आलिया बुलबुल निवासी सीताराम भारती (35) शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। रहवा सरिया मिल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उनके छोटे भाई सुनील ने बताया कि हादसे के बाद से ही उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। सीताराम भाजपा अनुसूचित मोर्चा रामगांव मंडल के अध्यक्ष थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। दरगाह थाना के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed