फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP government giving farmers their rights

किसानों को उनका अधिकार दिला रही भाजपा सरकार

Sun, 28 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP government giving farmers their rights
बहराइच के सहारा मैदान से निकाली गई भाजपा की ट्रैक्टर रैली में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से रविवार को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिले के दूरदराज से आये किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सहारा मैदान में विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

रैली का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने किया। रैली में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जितेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा सांसद धौरहरा रेखा वर्मा रहीं। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने कहा कि किसानों के करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान बकाया था। जिसका भुगतान कराकर योगी सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध किया है। विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसान हितों में किये गये कार्य अभूतपूर्व हैं। पहले सबकी निधि होती थी, लेकिन किसानों की निधि भाजपा सरकार ने दी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष केवल किसानों को बरगलाकर उन्हें भ्रमित करने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि हमारे देश की 60 प्रतिशत जनता ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। किसानों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए भाजपा सरकार ने उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। गरीबों को आवास, बिजली जैसी योजनाएं देने के साथ ही बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराकर पुनीत कार्य कर रही है। रैली में महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, चंद्रभान सिंह संचित, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, दीपक सत्या, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र, निशंक त्रिपाठी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, हरिश्चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed