फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP general secretary and minister resigns due to power problem

बिजली समस्या को लेकर भाजपा के मंडल महामंत्री व मंत्री ने दिया इस्तीफा

Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
BJP general secretary and minister resigns due to power problem
रुपईडीहा (बहराइच)। भाजपा के रुपईडीहा मंडल के महामंत्री और मंत्री ने रविवार को अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। इसमें दोनों पदाधिकारियों ने लिखा है कि बिजली की समस्या काफी दिनों से है, लेकिन पत्र भेजने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

नानपारा विधानसभा क्षेत्र के रुपईडीहा मंडल के भाजपा महामंत्री प्रह्लाद कुमार और मंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल को इस्तीफा भेजा है। जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशन में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, प्रभारी के साथ वर्तमान में महामंत्री का दायित्व निर्वहन कर रहा था, लेकिन सत्यापन के दौरान बूथ अध्यक्षों को प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की शिकायत मिली, जिसका पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा गया, लेकिन शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। इतना ही नहीं अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन पत्राचार के बाद भी बिजली कटौती पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं के साथ आम ग्रामीणों में नाराजगी है। इससे आहत दोनों पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed