{"_id":"6990c604e685cad07a07dd17","slug":"bike-rider-woman-killed-two-sons-injured-in-elephant-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144390-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाथी के हमले में बाइक सवार महिला की मौत, दो बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाथी के हमले में बाइक सवार महिला की मौत, दो बेटे घायल
Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर हाथी के हमले में घायल किशोर। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र में बिछिया-मिहीपुरवा मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद एक टस्कर के हमले में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। महिला लखीमपुर जिले की निवासी थीं।
लखीमपुर खीरी जिले के पारस पुरवा गांव निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी विक्रम निषाद अपने दो बेटों करन (17) और अर्जुन (15) के साथ बाइक से इलाज के लिए मिहींपुरवा के खालेपुरवा गांव गई थीं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तीनों मिहीपुरवा-बिछिया हाईवे से होकर घर लौट रहे थे। निशानगाड़ा और बिछिया के बीच सड़क पर अचानक एक टस्कर सामने आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने बाइक पर सूंड से हमला कर दिया, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। इसके बाद मौके पर मौजूद बिछिया निवासी गोले कुरैशी और आंबा गांव निवासी वारिश अली ने घायलों को सवारी बस से बिछिया स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सक के मुताबिक सिर में चोट लगने और अधिक रक्तस्राव से महिला की मौत हुई है। उनके दोनों बेटों के हाथ व शरीर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
घटना निशानगाड़ा रेंज और कतर्नियाघाट रेंज की सीमा पर हुई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना निशानगाड़ा रेंज की है, घटनास्थल पर रेंजर कतर्नियाघाट आषीष गौड़ व रेंजर निशानगाड़ा सुरेंद्र श्रीवास्तव को वन कर्मियों की टीम के साथ भेजा गया है। टस्कर का मूवमेंट आसपास ही है, निगरानी की जा रही है, राहगीरों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।