फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider student dies after being hit by a car

Bahraich News: कार की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

Thu, 15 Dec 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies after being hit by a car
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर फिरोजपुर के पास कार से बाइक सवार को ठोकर मार दी। बाइक पर सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव निवासी मोहम्मद अरमान (16) पुत्र मोहम्मद आलम कक्षा 10 का छात्र था। वह अपने परिजन के साथ कैसरगंज में स्थित अपने स्कूल गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर आ रहा था। बताया जाता है कि लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित अपेक्स स्कूल के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। दूसरे बाइक सवार को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कैसरगंज कोतवाल दद्दन सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed