फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider lost his life in a collision with a pickup

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की जान गई

Tue, 03 Mar 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider lost his life in a collision with a pickup
नानपारा (बहराइच)। नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर कहारनपुरवा गांव के पास बाइक सवार एक किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर कहारनपुरवा गांव के पास मंगलवार की दोपहर हादसा हो गया। कोतवाली नानपारा के बालापुर उचवा ग्राम निवासी किसान मोहन गौतम (50) पुत्र रामफल नानपारा कस्बा आया हुआ था। यहां से वह मिहींपुरवा की ओर वापस जा रहा था। तभी दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे मिहींपुरवा की ओर से मुर्गी का दाना लादकर आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसेे में मौके पर ही मोहन गौतम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक के नियंत्रण खोने के कारण वाहन गड्ढे में चला गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed