फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider killed, 11 injured in road accidents

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, 11 घायल

Sun, 22 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, 11 injured in road accidents
जरवल (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर ऑटो सवार यात्रियों को अज्ञात बस ने देर रात टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, लखनऊ-गोंडा मार्ग पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के तिराहे से ऑटो कैसरगंज के लिए रवाना हुआ। ऑटो पर थाना क्षेत्र के रेवलिया गांव निवासी तुफैल अहमद (16), अट्ठैसा गांव निवासी एहतिशाम (35), परसा निवासी सलमा (26), कोठारा गांव निवासी संजय (13), कैसरगंज के डिहवा शेर बहादुर गांव निवासी रूबी (22), राहुल (13), शुएब (25), बन्ने (65), मालती (60), गंडारा निवासी अली अहमद (43) और गोंडा निवासी मोती (35) सवार थे। ऑटो लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार की रात रिठौरामोड़ के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर तुफैल अहमद, एहतिशाम, सलमा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ-गोंडा मार्गपर घाघराघाट के पास बाइक सवार ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान गोंडा जिले के करनैलगंज थाना अंतर्गत बालगोविंदपुरवा गांव निवासी कृष्णभान सिंह (42) पुत्र उदयभान सिंह के रूप में की। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों स्थान पर हुए हादसों में चालक वाहन समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed