फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Bahraich News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बुद्धा रिसॉर्ट के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के हुसैनपुर निवासी सत्यम पाठक ने बताया कि उनके चचेरे भाई बृजेश पाठक (25) मंगलवार शाम बाइक से अपने घर से ससुराल ईदीपुर जा रहे थे। जब वह बुद्धा रिसॉर्ट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बृजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed