मिहींपुरवा (बहराइच)। कस्बे में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सोमवार को सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बाइक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। किसान व नौजवान सरकार की कार्यशैली से परेशान हैं।
मोतीपुर तहसील के मिहींपुरवा में जन अधिकार पार्टी के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष राजकिशोर मौर्या की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होेंने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बाइक रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि सरकार गरीबों के हित का ख्याल नहीं रख रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बाइक रैली के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला प्रभारी शैलेष मौर्या, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राजभर, जिला सलाहकार उमाशंकर मौर्य, कोषाध्यक्ष धर्मप्रकाश, अक्षय कुमार, रामदयाल, वीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।