फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike crush to the collide, youngman,s death

बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत

Sat, 18 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 18 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike crush to the collide, youngman,s death
दिल्ली, एक्सीडेंट, मर्सिडीज - फोटो : SELF
गोंडा के करनैलगंज कोनहटा गांव निवासी एक युवक बाइक से शुक्रवार देर शाम जरवलरोड बाजार आया था। यहां से सामान खरीदकर जब वह घर लौट रहा था, तभी अलीनगर के पास अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, अन्य हादसे में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गोंडा के करनैैलगंज कोनहटा गांव निवासी संदीप कुमार (22) पुत्र ननकू शुक्रवार देर शाम सामान खरीदने के लिए जरवलरोड बाजार आया था। यहां से सामान खरीदने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। सड़क सुनसान थी, जिसके चलते संदीप काफी तेज रफ्तार में था। बाइक सवार संदीप जब अलीनगर के पास पहुंचा, तभी सामने कुत्ता आ गया। उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
विज्ञापन


दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल युवक को मुस्तफाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके चलते उसका शव पंचनामा के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गिलौला थाना क्षेत्र के हन्नामार गांव निवासी जानकी देवी (65) पत्नी अनंतराम शनिवार को सुबह सड़क पार कर रही थी। तभी उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे जानकी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed