फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike crashes into culvert; two brothers and their uncle killed.

Bahraich News: पुलिया से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों व चाचा की मौत

Tue, 23 Jun 2026 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into culvert; two brothers and their uncle killed.
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे।
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह मुस्तफाबाद मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा जाने के कारण दो सगे भाइयों व उनके चाचा की मौत हो गई। दोनों भाई एक साल के भांजे की मिट्टी में शामिल होने चाचा के साथ जा रहे थे। हादसे में तीनों लोगों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना के भकरौली गांव निवासी राममिलन (22) और रामकिशुन (40) की बहन की ससुराल बाराबंकी के सिरौली गौसपुर में है। बहन के एक साल के बेटे की मौत हो गई थी। इस पर दोनों भाई सोमवार सुबह बाइक से चाचा चाचा बुधई (43) के साथ भांजे की मिट्टी में शामिल होने गौसपुर जा रहे थे। करीब सात बजे मुस्तफाबाद मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया से टकराते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे में राममिलन और बुधई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामकिशुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।मामले की जांच की जा रही है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।


हेलमेट होता तो बच सकती थी तीनों की जान

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दुर्घटना में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का मुख्य कारण बनीं। उन्होंने कहा कि यदि बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बचने की संभावना काफी अधिक रहती। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकती है।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed