फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike collides with parked trolley, youth dies

Bahraich News: खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक युवक की मौत

Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked trolley, youth dies
 सुजौली थानाक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज।
मिहींपुरवा (बहराइच)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में निजी कर्मी की मौत हो गई। जबकि नर्स सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के खरगूपुर थाना के विशनापुर बेलभरिया गांव निवासी बाइक सवार गौरीशंकर तिवारी (27), राज उर्फ ट्विंकल (22), प्रवेश (21) मंगलवार की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराच-गोंडा मार्ग पर रसूलपुर के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकरा गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राज व प्रवेश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों आपस में चचेरे भाई थे। राज ने बताया कि गौरीशंकर बाइक से बहराइच के गोंडा रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने हम लोगों के साथ गए थे।
विज्ञापन

गौरीशंकर का एक चार वर्षीय बेटा है। युवक की मौत से पिता जगदंबा प्रसाद, मां रमेशा देवी, पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। देहात कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रॉली मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप व कार की भिड़ंत में सात घायल
सुजौली थाना क्षेत्र के गिरजापुरी-बिछिया मार्ग के जमुनिया मोड़ पर बुधवार को पिकअप व कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कार सवार सिरसियन पुरवा निवासी संकटा प्रसाद (55), नीरज (35), शांति देवी (50), रघुवीर (50), मुन्नी (45), आमिल (50) और बीजेपी कार्यकर्ता प्रमोद आर्य (45) घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मिहींपुरवा भिजवाया। जहां से नीरज, शांति, मुन्नी और संकटा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया वे मिहींपुरवा तहसील जा रहे थे। वहीं, घसियारीपुरा निवासी स्कूटी सवार प्रतिज्ञा पाठक की आसाम चौराहे के पास ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वे गिरकर अचेत हो गईं। परिजनों ने बताया वह मल्हीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स हैं और ड्यूटी पूरी करके घर आते समय हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed