फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   'Biggest donation is Kanyadan'

‘सबसे बड़ा दान होता है कन्यादान’

Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
'Biggest donation is Kanyadan'
कथा सुनते भक्त - फोटो : अमर उजाला
रिसिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रात में रुकमणि विवाह का मंचन हुआ। विवाह होते ही महिलाओं ने फूलों की वर्षा शुरू कर दी। इसके बाद कथावाचक ने कथा सुनाते हुए कहा कि दान में सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है। 
विज्ञापन


रिसिया के अग्रवाल अतिथि भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन पूजन-अर्चन के बाद रुकमणि विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें झांकी के माध्यम से रुकमणि विवाह का मंचन हुआ। रुकमणि का विवाह होते ही महिलाओं ने वर-वधू पर फूलों की बारिश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद श्रद्धालुओं ने वस्त्र, बर्तन, रुपये चढ़ाए। वृंदावन से आए कथावाचक बिपिन बापू शास्त्री ने रुकमणि विवाह के मौके पर कहा कि दान में सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है। इसका बहुत बड़ा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवाह के बाद कन्या एक घर छोड़ दूसरे घर को जाती है। बेटी जहां जन्म लेने के बाद मां के घर को संजोती है तो विवाह के बाद पति के घर को संवारती है। इस मौके पर सुदीश, पुरुषोत्तम, सरोज शर्मा, चेयरमैन राजेश निगम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed