फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bharat Jodo Yatra enthuses Congressmen

Bahraich News: भारत जोड़ो यात्रा नेे कांग्रेसियों में भरा जोश

Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra enthuses Congressmen
बहराइच नगर में गुरुवार को निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बृहस्पतिवार को खासी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया और शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के गेंदघर के मैदान में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से करीब तीन बजे पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शहर के गेंदघर मैदान से चलकर चित्रगुप्त तिराहा डिगिहा, गुरुनानक चौक, छोटीबाजार, छावनी चौराहा, चांदपुरा चौराहा, घंटाघर चौराहा, पीपल चौराहा होते हुए कचेहरीरोड स्थित शहीद स्मारक पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को देश की जनता से अपार समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की जनता मौजूदा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मिल रहे लोगों के अपार जनसमर्थन से यह तय हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश की जनता को समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सक्षम है।

भारत जोड़ो यात्रा का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुबोध श्रीवास्तव व सचिव ज्ञानेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा, अमरनाथ शुक्ला, गीता सिंह, डॉ.राजेश तिवारी, मुकुंदजी शुक्ला, फजल खान, पूजा भारती, गोपीनाथ,सलमान पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed