{"_id":"6ae4e7f5bf8c848f50045149","slug":"beware-of-leopards-do-not-go-into-the-forest-alone-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159498-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए से सतर्क रहें, अकेले न जाएं जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए से सतर्क रहें, अकेले न जाएं जंगल
Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिछिया। कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग ने निशानगाड़ा रेंज के मुखिया फार्म गांव में शुक्रवार को जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। इसमें ग्रामीणों को तेंदुए सहित अन्य जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही वन्यजीवों के सामने आने पर घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
निशानगाड़ा वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार के नेतृत्व में वन दारोगा मुनि राज प्रसाद ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शाम ढलने के बाद अकेले जंगल की ओर न जाएं। बच्चों को खेतों या घर के बाहर अकेला न छोड़ें। घरों के आसपास झाड़ियां और गंदगी जमा न होने दें, क्योंकि तेंदुआ इनमें छिप सकता है। रात में बाहर निकलते समय टॉर्च और लाठी साथ रखें। मवेशियों को जंगल के पास न बांधें।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सलाह दी कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे घेरने की कोशिश न करें। शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। गोष्ठी में गजमित्र अशोक, गजमित्र बदेलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।