{"_id":"619002d5ce2d8a681b4be14e","slug":"beware-of-bjp-s-conspiracy-add-new-voters-to-the-booths-bahraich-news-lko604300444","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की साजिश से सावधान रहकर बूथों पर नए मतदाता जोडे़ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की साजिश से सावधान रहकर बूथों पर नए मतदाता जोडे़ं
विज्ञापन
बहराइच/बाबागंज। विधानसभा नानपारा के बाबागंज व कैसरगंज के रानीबाग में शनिवार को सपा के तत्वावधन मेें क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की बूथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिश से सावधान रहते हुए बूथों पर नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सभी अपने बूथों पर मतदाता सूची का बारीकी से निरीक्षण करते हुए छूटे मतदाताओं को सूची मेें प्राथमिकता के अधार पर जोड़ने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आरएसएस के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर बूथ स्तर पर साजिश करने में जुट हुए है। इसलिए सभी को भाजपा की साजिश से सावधान रहते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में नफरत की राजनीति करते हुए प्रदेश के विकास के पहिया को रोककर महापाप किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते ही आज देश में महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड तोड़कर चरम पर पहुंच गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा का संकल्प है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी कमी करते हुए वृद्धा पेंशन पांच सौ के बजाए 15 सौ, किसान सम्मान निधि 6 हजार, गरीबों को लोहिया आवास व किसानों के फसलों का पूरा समर्थन मूल्य दिया। बैठक का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद रफी ने किया। कैसरगंज के रानीबाग मेें भी क्षेत्र केे पूर्व विधायक रामतेतज यादव की अगुवाई में बूथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक मेें पूर्व विधायक ने बूथ पदाधिकारियों से बूथ की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी से अपने बूथों पर मजबूती के साथ करने का आह्वान किया। प्रभारी देवेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी अपने बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का कार्य करें। बैठक मेें सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. आलम सरहदी, प्रदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, प्रमोद सिंह जादौन आदि ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करते हुए प्रदेश अखिलेश यादव की अगुवाई मेें सपा की सरकार बनाने मेें सहयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर मनीष यादव, लाल विक्रम, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।