{"_id":"6994b7a974aebf9a8908e274","slug":"belha-bahrauli-embankment-construction-stuck-in-files-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144586-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बेलहा-बहरौली तटबंध निर्माण फाइलों में अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बेलहा-बहरौली तटबंध निर्माण फाइलों में अटका
Wed, 18 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महसी विधानसभा क्षेत्र के बेलहा-बहरौली तटबंध के पक्के निर्माण का मामला एक बार फिर फाइलों में उलझ गया है। मामले में राहत आयुक्त के स्पष्ट पत्र के बाद यह तय हो चुका है कि तटबंध का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कराना है, इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे महसी तहसील क्षेत्र के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
महसी विधायक एवं पंचायती राज समिति के सदस्य सुरेश्वर सिंह ने बेलहा-बहरौली तटबंध को 88 किमी तक दैवीय आपदा मद से पक्का निर्माण कराने का आग्रह शासन स्तर पर किया था। इस पर राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यह प्रकरण राज्य आपदा मोचक निधि की निर्धारित गाइडलाइंस में शामिल नहीं है। ऐसे में तटबंध मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार दुबे द्वारा प्रस्ताव तैयार भी कर लिया गया था, लेकिन वह प्रस्ताव फिलहाल फाइलों में दबा पड़ा है। शासन स्तर से स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होना सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों में बढ़ते असंतोष के बीच आंदोलन की तैयारी की भी चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आवाज उठाएंगे।