{"_id":"67addb36c0ddea84bb029be8","slug":"bees-attacked-an-old-lady-in-bahraich-villagers-rushed-to-her-rescue-after-hearing-her-scream-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वृद्धा पर मधुमक्खियों ने किया हमला... चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाई जान; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वृद्धा पर मधुमक्खियों ने किया हमला... चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाई जान; हालत गंभीर
Thu, 13 Feb 2025 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:15 PM IST
सार
बहराइच में वृद्धा पर मधुमक्खियों ने हमला किया। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई।गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में घायल माया देवी
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बहराइच में वृद्धा पर बृहस्पतिवार की सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वृद्धा की चीख सुन दौड़े ग्रामीणों ने धुंआ कर वृद्धा को बचाया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मामला रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा कला गांव का है। गांव निवासी माया देवी (70) बृहस्पतिवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थीं। लेकिन घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में माया देवी चीख पड़ी और इधर उधर भागने लगी।
विज्ञापन
उसकी चीख सुन दौड़े परिजनों व ग्रामीणों ने आग जलाकर धुआं किया और वृद्धा को बचाया। परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज जारी है। वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला को मधुमक्खियों ने काटा है, जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।