{"_id":"67e2f4afcce1469c880547f8","slug":"bed-students-will-learn-ways-to-survive-in-the-absence-of-resources-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-128241-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बीएड के विद्यार्थी सीखेंगे संसाधनों के अभाव में जीवनयापन के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बीएड के विद्यार्थी सीखेंगे संसाधनों के अभाव में जीवनयापन के तरीके
Tue, 25 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को अभाव में सामान्य जीवन जीना सिखाया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एनसीसी के जिला नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रोफेसर सूर्यभान रावत रहे।
लेफ्टिनेंट रावत ने कहा कि बीएड के विद्यार्थी कल के शिक्षक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्र और राष्ट्रीय गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए रोवर्स रेंजर्स के शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बीएड के विद्यार्थियों को हर प्रकार से निपुण होना चाहिए, क्योंकि वह भविष्य शिक्षक बन विद्यार्थियों के रोल मॉडल होते हैं। बीएड विभाग के प्रभारी प्रोफेसर ओपी सोनी ने कहा कि भौतिक गतिविधियों से मनुष्य की मानसिक योग्यताओं का विकास होता है। इस मौके पर विभाग के प्रोफेसर डाॅ.उस्मान, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ.उदय प्रताप सिंह, डाॅ.प्रमोद कुमार, डाॅ. दयानंद आदि मौजूद रहे।