फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Be honest and educated our representative

ईमानदार व पढ़ा-लिखा हो हमारा नुमाइंदा

Fri, 20 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 20 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Be honest and educated our representative
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटे युवा - फोटो : अमर उजाला
चुने गए रहनुमाओं से जनता ने विकास की आस संजोई थी, लेकिन वोट के बदले उसे निराशा, भ्रष्टाचार ही नसीब हुआ। शिक्षा व्यवस्था ठहरी नजर आई। बेरोजगारों की फौज बढ़ती गई। ऐसे में अब तराई के युवा साफ छवि व ईमानदार और पढ़ा-लिखा नुमाइंदा चुनने की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला के फोकस ग्रुप कार्यक्रम में शुक्रवार को परिचर्चा का आयोजन हुआ तो सभी ने बेबाकी से कहा कि हमारा जन प्रतिनिधि स्वच्छ, ईमानदार छवि का होने के साथ ही पढ़ा-लिखा होना चाहिए और जो तराई में रोजगार के संसाधनों का सृजन कर सके। 
विज्ञापन


नानपारा नगर पालिका परिषद के सभागार में अमर उजाला फोकस ग्रुप कार्यक्रम में शामिल युवाओं व पहली बार मतदान करने जा रहे छात्र-छात्राओं को जब बेरोजगारी के मुद्दे पर कुरेदा गया तो सभी ने बेबाकी से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद से अब तक जनप्रतिनिधियों से मिली उपेक्षा की पीड़ा सभी के चेहरों पर झलक रही थी। कुछ युवाओं ने तराई को पिछड़ेपन से उबारने की वकालत की तो कुछ ने कहा कि प्रतिवर्ष स्कूल, कॉलेजों से शिक्षित होकर निकल रहे बेरोजगारों के लिए रोजगार का सृजन करने वाले नुमाइंदे की जरूरत है।


ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो अंगूठा टेक न हो। बेरोजगारों की भावनाओं को समझे। शिक्षा को बढ़ावा दे। सभी ने एक स्वर से कहा कि बेदाग, ईमानदार और स्वच्छ छवि का जनप्रतिनिधि ही हमें स्वीकार है। कोरे आश्वासन देने वाला जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed