{"_id":"fe28ca80e8b54c5991ffcfa939f17b5f","slug":"be-alert-while-taking-lone-from-finanace-companies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजग होकर लें लोन और सपने करें पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजग होकर लें लोन और सपने करें पूरे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही फाइनेंस कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कई ऑफर लेकर बाजार में उतर चुकी हैं।
बहराइच शहर की एक कंपनी गोल्ड लोन दे रही है तो फाइनेंस कंपनियां वाहनों और अन्य चीजों पर ऋण दे रही हैं। सपने साकार करने के लिए लोग इन ऑफरों का भरपूर इस्तेमाल भी कर रहे हैं लेकिन ऋण लेने से पहले जरूरत है फाइनेंस कंपनियों के ऑफरों और शर्तों को अच्छे से समझने की।
बहराइच शहर के छावनी बाजार स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी कई स्कीमें चला रही है। फाइनेंस कंपनी के द्वारा बड़े व छोटे वाहनों पर लोन उपलब्ध कराया जाता है।
इस पर कंपनी न्यूनतम पांच से 16 प्रतिशत तक का ब्याज वसूल करती है। इसके अलावा कंपनी अपने ग्राहकों को स्वर्ण ऋण भी देती है। इसके अलावा बड़े व छोटे वाहनों के टायर पर भी ब्याज रहित ऋण दिया जाता है।
कंपनी के क्रेडिट मैनेजर श्याम गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग वाहनों के लिए भिन्न ऋण प्रक्रिया है। इसी तरह डिगिहा तिराहा स्थित महिंद्रा फाइनेंस भी वाहनों पर ऋण देती है।
विज्ञापन
कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक अमित शर्मा बताते हैं कि कंपनी 50 फीसदी तक के ऋण पर कोई गारंटर नहीं लेती है। उसके ऊपर ही जरूरत है।
उन्होंने बताया कि महिंद्रा की बाइक व ट्रैक्टर को ब्याज रहित ऋण प्रदान किया जा रहा है। यहां पांच से लेकर 13 फीसदी तक का ब्याज अलग-अलग वाहनों पर देना पड़ता है।
मुथूट फाइनेंस कंपनी के प्रभारी शाखा प्रबंधक अतुल शुक्ला का कहना है कि कंपनी की ओर से गोल्ड लोन दिया जाता है। इस पर प्रति सैकड़ा 1.17 पैसे से लेकर 1.83 पैसे तक का ब्याज देना होता है।
उनका कहना है कि कंपनी की ओर से गोल्ड का मूल्यांकन कराने के बाद उसका 75 फीसदी ऋण प्रदान किया जाता है।