फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Barrier broken after collision with pickup truck; train halted for 20 minutes.

Bahraich News: पिकअप की टक्कर से टूटा बैरियर, 20 मिनट रुकी रही ट्रेन

Sat, 25 Jul 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Barrier broken after collision with pickup truck; train halted for 20 minutes.
पयागपुर में पैतौरा मोड़ से भूपगंज मार्ग पर स्थित वाहन की टक्कर से टूटा रेलवे का बैरियर। 
पयागपुर। पैतौरा मोड़ से भूपगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बंद बैरियर पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे बैरियर टूट गया और वाहन चालक मौके से भाग निकला। हादसे की वजह से गोरखपुर-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस को 20 मिनट तक रास्ते में रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गोंडा की ओर से 05130 गोरखपुर-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आने का संकेत मिलने पर गेटमैन ने रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बंद कर दिया। इसी दौरान पैतौरा मोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप बैरियर से टकरा गई। इससे बैरियर टूट गया। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने आउटर सिग्नल पर ही ट्रेन को रोकने के निर्देश दिए। इसके चलते ट्रेन दोपहर 1:20 बजे से 1:40 बजे तक यानी 20 मिनट तक आउटर सिग्नल पर खड़ी रही।
विज्ञापन

बाद में गेटमैन ने अस्थायी रूप से पाइप लगाकर क्रॉसिंग को सुरक्षित किया, जिसके बाद ट्रेन को स्टेशन के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को दी। वैरियर तोड़ने वाले चालक की सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed