{"_id":"69c6ce118d056a2217027054","slug":"banks-and-treasuries-will-remain-open-on-march-31-bahraich-news-c-98-1-slko1007-146494-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक व कोषागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक व कोषागार
Sat, 28 Mar 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को सरकारी लेन-देन करने वाली बैंक शाखाएं और कोषागार खुले रहेंगे। डीएम ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को शासकीय जमा संबंधी कार्यवाही समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है, जबकि 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित है। ऐसी स्थिति में शासकीय लेन-देन प्रभावित न हो, इसके लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी ने 31 मार्च को कोषागार और सरकारी लेन-देन करने वाली बैंक शाखाओं को खुला रखने का निर्देश दिया है।
डीएम ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कोषागार में समय से बिल प्रस्तुत करें और बैंकों में शासकीय जमा से संबंधित कार्य सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी आहरण एवं वितरण अधिकारी के बजट के लैप्स होने की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।