{"_id":"5f7b582e8ebc3e9be74e3c1a","slug":"bank-employees-strike-bahraich-news-lko5437178189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल
विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को बैंक आफ इंडिया के गेट पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते पदाधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बैंक इंडिया स्टाफ एसोसिएशन की ओर से सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें सभी ने बैंकों का विनिवेशीकरण व निजीकरण का विरोध किया। इसके साथ ही सरकार की श्रमिक विरोधी कानून का भी विरोध किया गया।
आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर से सोमवार को संयुक्त रूप से एक दिवसीय हड़ताल की गई। इसमें छावनी स्थित बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा के कर्मचारियों ने पूर्ण बहिष्कार किया। बैंक आफ इंडिया एसोसिएशन के जिला सचिव आदित्या ओझा ने कहा कि बैंक शाखाएं पूरी तरह से बंद रखी गईं। सभी ने बैंकों का विनिवेशीकरण व निजीकरण का विरोध किया।
अध्यक्ष प्रसून घोष ने कहा कि प्रबंधन की श्रमिक विरोधी मानसिकता और द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने मांग की कि सभी संवर्गों में समुचित बहाली हो, वित्तीय सुविधाओं में वाजिब हिस्सेदारी और चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का सरलीकरण किया जाए। हड़ताल व प्रदर्शन के बाद सभी ने एलडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री लालजी जायसवाल, अध्यक्ष अवस्थी, सरवन कुमार, रश्मि तिवारी, सुमित कुमार और कामरेड दिलीप समेत अन्य मौजूद रहे।