फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bakrid's namaaz will start from 7 am

सुबह सात बजे से शुरू होगी बकरीद की नमाज

Fri, 01 Sep 2017 10:47 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Fri, 01 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bakrid's namaaz will start from 7 am
बहराइच में शुक्रवार को दुकान पर सिंवई की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बकरीद का त्योहार परंपरागत तरीके से शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से ही नमाज का दौर शुरू हो जाएगा। कुर्बानियों का सिलसिला भी उसी के बाद शुरू हो जाएगा। बकरीद के पर्व पर खरीदारी के लिए शुक्रवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। देर रात तक खरीददारी का दौर चला। 
विज्ञापन


बकरीद कुर्बानी का त्योहार माना जाता है। इस मौके पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पूरे दिन कपड़े व सिंवई की दुकानों पर उमड़ती रही। इसके अलावा सजावटी सामानों व बर्तनों की भी काफी खरीदारी हुई। मुस्लिम धर्मावलंबियों के मुताबिक यह पर्व पैगंबर हजरत इब्राहीम की सुन्नत के तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन


नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू होेगा। बकरीद के मौके पर नमाज अदा करने के लिए नगर की मस्जिदों में ईद-ए-अजहा के नमाज की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू होगा। जो तीन दिनों तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने बजे होगी नमाज : ईदगाह के मुतवल्ली इशरत महमूद खां ने बताया कि ईदगाह में सुबह 9.30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। शिया जामा मसजिद के मुतवल्ली ने बताया कि शिया जामा मसजिद सैयदवाड़ा में ईदुज्जहा की नमाज सुबह 10 बजे होगी। शिया जामा मसजिद अकबरपुरा में सुबह 9.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।


इसी प्रकार खसियारी मसजिद सलारगंज में सुबह 7.00 बजे, ईदगाह दरगाह शरीफ में सुबह 9.00 बजे, बड़ी तकिया में सुबह 08 बजे, छोटी तकिया में नमाज सुबह 09 बजे से होगी। नानपारा, सफील वाली मसजिद में 7.30 बजे, जामा मसजिद में 8.30 बजे, इसके अलावा मसजिद काजी चंदन, काली मसजिद, मकबरा अलावल खां में सुबह 09 बजे से नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed